बागपत में कार में मिले तीन युवकों के शव
बागपत, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुक्रवार को एक कार में तीन युवकों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। इनमें से दो मेरठ कालेज के छात्र हैं। पुलिस का अनुमान है कि इन तीनों की हत्या की गई है।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि बागपत में हिंडन नदी के किनारे बलौनी गांव में पुलिस को एक सफेद एस्टीम कार छुपाई हालत में मिली। इसमें तीन युवकों का शव था। इनमें से दो के गले पर तेज धारदार हथियार से कटने और एक के गला घोंटने के निशान हैं।
मृतकों की शिनाख्त सुनील ढाका (27 वर्ष), पुनीत गिरि (23 वर्ष) और सुधीर जाट (24 वर्ष) के रूप में की गई है। इसमें से पुनीत और सुधीर मेरठ कॉलेज के बीए के छात्र हैं। प्रवक्ता के मुताबिक मृतक सुनील ढाका व सुधीर गिरि को मेरठ जिले के नौचंदी थाना में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपये लूटने के मामले में गत 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications