सेंसेक्स में 257 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार आज भारी नुकसान के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतें और इसके कारण तेल कंपनियों को हो रहे निरंतर नुकसान का असर शेयर बाजारों पर भी देखा गया।
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयर पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 257.47 अंकों के नुकसान के साथ 16,649.64 पर बंद हुआ। गुरुवार को इसमें 336 अंकों की गिरावट आई थी।
आज के कारोबारी सत्र में बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की कमी आई।
उधर नेशन स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी 78.90 अंक नीचे 4,946.55 पर बंद हुआ।
इससे पहले दूरसंचार, बैंकिंग, रियल्टी, तेल एवं गैस और पूंजीगत वस्तुओं में लिवाली के रुझानों के बीच बाजारों में आज सुबह हल्की बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स 51.69 अंकों की बढ़त के साथ आज 16,958.80 पर खुला था। दोपहर 12.15 बजे यह 41.56 अंकों की तेजी के साथ 16,948.56 पर कारोबार कर रहा था।
उधर निफ्टी 1.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5,026.55 पर खुला था। दोपहर 12.15 बजे यह 5,027.25 पर कारोबार कर रहा था। आज सुबह कारोबार का रुख कुल मिलाकर सकारात्मक रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications