नोएडा दोहरा हत्याकांड : डॉक्टर पिता गिरफ्तार (लीड-1)

नोएडा, 23 मई (आईएएनएस)। नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा आरुषि तलवार और नौकर हेमराज की हत्या के मामले से आज पर्दा उठाते हुए पुलिस ने आरुषि के पिता डाक्टर राजेश तलवार को गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड के पीछे राजेश तलवार के विवाहेतर संबंधों को कारण बताया जा रहा है।

प्रदेश गृह सचिव महेश गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक बृज लाल ने आज लखनऊ में इस दोहरे हत्याकांड पर बयान जारी किया। गृह सचिव ने बताया कि विवेचना के दौरान 23 मई को पुलिस द्वारा उपरोक्त हत्या के संबंध में आरुषि के पिता तलवार को 12 बजे सेक्टर 21 के मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर तलवार ने माना कि डॉ़ अनिता दुर्रानी से उसके विवाहेतर संबंधों की जानकारी नौकर हेमराज को हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि तलवार के अनीता दुर्रानी के साथ संबंध थे।

इधर मेरठ क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक गुरदर्शन सिंह ने कहा, "हमारे पास जो साक्ष्य हैं, उसके अनुसार तलवार के विवाहेतर संबंध थे। इसके बारे में आरुषि और हेमराज अपने दोस्तों से जिक्र करते थे। हेमराज को अपनी जान का खतरा भी था, इस संबंध में उसने अपने दोस्तों को बताया था। अगर वह पुलिस को पहले जानकारी देता तो शायद यह घटना नहीं होती।" उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े प्रत्येक सूत्र की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि डीपीएस (नोएडा) में कक्षा 9 की 15 वर्षीय छात्रा आरुषि 16 मई को अपने घर पर मृत पाई गई थी। उसका गला कटा हुआ था और उसके चेहरे, छाती और गले पर चाकू के कई घाव पाए गए थे। आरुषि ने मौत के पहले कथित रूप से अपने मां-बाप के साथ खाना खाया और फिर वह अपने कमरे में सोने चली गई थी।

गुरदर्शन सिंह ने बताया, "आरुषि हेमराज के साथ अपने पिता के अवैध संबंधों की चर्चा किया करती थी। उस रात (15 मई) को जब उसके पिता लौटे तो दोनों करीब बैठे थे, लेकिन वह आपत्तिजनक मुद्रा में नहीं थे। तलवार गुस्से में हेमराज को छत पर ले गया और किसी भारी हथियार से उसका सिर फोड़ कर उसका गला काट दिया। बाद में उसने कूलर के कपड़े से लाश को ढक दिया। फिर उसने नीचे आकर आरुषि का गला रेत दिया।"

अधिकारी के अनुसार, "अगली सुबह उसने केवल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया, न कि पुलिस को। उसने किसी से पुलिस को बुलाने को भी नहीं कहा, जो कि कहना चाहिए था।" उन्होंने बताया कि आरुषि का फोन और कत्ल किए जाने वाले हथियार का पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले परिवार के घरेलू नौकर हेमराज पर हत्या का शक किया था और उसके ऊपर इनाम भी घोषित किया था, लेकिन एक दिन बाद ही हेमराज का शव घर की छत पर बरामद हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+