गुजरात की बिजली कंपनी दे रही है उपभोक्ताओं को झटका
अहमदाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। गुजरात के बिजली उपभोक्ता इन दिनों बिजली कंपनियों के मनमाने व्यवहार से परेशान हैं। कंपनियां उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के झूठे मामले लगाकर उन्हें भारी जुर्माना भरने को मजबूर कर रही हैं।
अहमदाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। गुजरात के बिजली उपभोक्ता इन दिनों बिजली कंपनियों के मनमाने व्यवहार से परेशान हैं। कंपनियां उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के झूठे मामले लगाकर उन्हें भारी जुर्माना भरने को मजबूर कर रही हैं।
आनंद जिले में फोटोग्राफी और प्रिंट प्रयोगशाला चलाने वाले दिलीप पटेल भी इनके शिकारों में से एक हैं। 'मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड' (एमजीवीसीएल) ने उनकी बिजली काट दी और चोरी के आरोप में उनपर आठ लाख 65 हजार 960 रुपये का जुर्माना किया।
पटेल की मदद के लिए इस वर्ष मार्च में अहमदाबाद की 'उपभोक्ता शिक्षा एवं अनुसंधान सोसाइटी' (सीईआरएस) नामक संस्था सामने आई लेकिन तबतक वे छह लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना अदा कर चुके थे।
पटेल ने आईएएनएस से बताया, "सन 2002 में जीईबी (गुजरात बिजली बोर्ड) की एक टीम सूरत से मेरे घर आई। उन्होंने मेरी दुकान का मीटर देखा और उसे सही बताकर उस पर सील लगाई।"
पटेल ने कहा कि सन 2005 में जीईबी के विघटन के बाद अस्तित्व में आई एमजीवीसीएल के अधिकारी उनके घर आए और पुराने मीटर के स्थान पर नया इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने की बात कह कर पुराना मीटर निकाल ले गए। बाद में उन पर बिजली चोरी का इल्जाम लगाकर जुर्माना लगा दिया गया।
पटेल ने बताया, "एमजीवीसीएल के अधिकारियों ने मेरी दुकान में आकर घूस की मांग भी की लेकिन जब मैंने कुछ गलत किया ही नहीं तो मैं घूस क्यों दूं हालांकि मेरा पूरा व्यापार बिजली पर ही आधारित है और उसके न होने से मेरे कई ग्राहक मुझसे दूर हो गए।"
इस साल फरवरी में सीईआरएस पटेल की मदद के लिए आगे आई और उसने एमजीवीसीएल के खिलाफ उपभोक्ता विवाद निस्तारण मंच में मामला दर्ज कराया। इसके बाद मंच ने जुर्माने की अगली किश्त पर रोक लगाकर उनकी बिजली बहाल कराई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications