'रेड वाइन' दिल संबंधी बीमारियों से रखता है दूर
हैम्बर्ग, 23 मई (आईएएनएस)। दिल की बीमारी से मुक्ति दिलाने में 'रेड वाइन' काफी फायेदमंद साबित होता है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि वाइन पीने वाले लोगों का स्वास्थ्य बीयर पीने वाले के मुकाबले ज्यादा अच्छा रहता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार शाम में शराब का एक पैग पीने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है। विभिन्न अध्ययनों के नतीजों के अनुसार शराब की मात्रा से ही शरीर पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के विषय में निर्णय लिया जाता है।
जर्मनी में 'सोसाइटी ऑफ एड्डीक्शन मेडिसीन' के अर्जट जेंस रीआइमर ने कहा, "आप यह नहीं कह सकते हैं कि शराब की कितनी मात्रा आपके लिए हानिकारक हो सकती है।" गौरतलब है कि वाइन और बीयर में इथेनॉल होता है, जिससे कोशिकाएं प्रभावित होती हैं।
शराब के सेवन से लीवर व ह्रदय पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। वहीं कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार महिलाओं को रोजाना केवल 20 ग्राम शराब या लगभग आधा लीटर से अधिक बीयर नहीं पीना चाहिए।
वहीं पुरुषों को 30 ग्राम शराब या एक लीटर बीयर का तीन चौथाई भाग पीना चाहिए। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शोधकर्ताओं का मानना है कि एक सीमा तक वाइन पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications