रबींद्रनाथ टैगोर सेंटर तैयार हुआ, उद्घाटन 31 मई को

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। 'इंडियन काउंसिल फार कल्चरल रिलेशंस' (आईसीसीआर)का देश का पहला सांस्कृतिक केंद्र 'रबींद्रनाथ टैगोर सेंटर' बनकर तैयार है। इस केंद्र का डिजाइन मशहूर वास्तुविद चार्ल्स कोरिया ने तैयार किया था जिसे बाद में दुलाल मुखर्जी ने पूरा किया।

इस वर्ष 31 मई को विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी इस केंद्र के भवन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य, आईसीसीआर के अध्यक्ष डा. करण सिंह और आईसीसीआर के महानिदेशक पवन के. वर्मा भी खास तौर पर उपस्थित रहेंगे।

रबिंद्रनाथ टैगोर सेंटर का भवन 3442.5 वर्ग मीटर में फैला है। वर्ष 1990 में पश्चिम बंगाल सरकार ने विदेश मंत्रालय को यह जमीन आवंटित की थी।

'ग्लास रूफ आर्टियम' नामक चार मंजिलों वाले मुख्य भवन के तीन मंजिलों में कई कला दीर्घाएं हैं। दूसरी मंजिल पर एक पुस्तकालय और सामाजिक-सांस्कृतिक इतिहास से संबंधित लेखागार हैं। चौथी मंजिल पर 'मौलाना आजाद कांफ्रेंस सेंटर' है। इसमें व्याख्यान और सेमिनार के लिए अलग से कई कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा इसी मंजिल पर एक व्यापारिक केंद्र भी है।

आईसीसीआर का कहना है कि यह केंद्र देश-विदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और दूसरे देशों के साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं कला से संबंधित रिश्तों को समृद्धि प्रदान करने में मददगार साबित होगा।

रबिंद्रनाथ टैगोर सेंटर जल्दी ही अपना वेबसाइट भी बनाएगा जिसके माध्यम से इसकी कला दीर्घाएं, व्याख्यान कक्ष और प्रेक्षागृह किराए पर दिए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+