एक गिलास वाइन आपके लीवर को रखेगा स्वस्थ्य

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। यदि आप लीवर को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो शोधकर्ताओं के अनुसार रोज एक गिलास वाइन पिएं। शोधकर्ताओं के अनुसार इससे न केवल लीवर सुरक्षित रहेगा बल्कि लीवर से जुड़ी बीमारी 'नॉन एल्कोहलिक फेट्टी लीवर डिजीज' (एनएएफएलडी) से भी आप बच सकते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार जो व्यक्ति प्रतिदिन एक गिलास वाइन पीते हैं उनमें एनएएफएलडी का खतरा आधा हो जाता है। वहीं यदि वाइन के साथ-साथ बीयर या अन्य शराब पीते हैं तो एनएएफएलडी का खतरा चार गुना बढ़ सकता है।

'साइंस डेली' पत्रिका के अनुसार शोधकर्ताओं ने 12 हजार लोगों पर अध्ययन किया, जिसमें 7,211 शराब नहीं पीते थे और 4,543 कम शराब पीते थे। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार कम मत्रा में शराब का सेवन करने वाले लोगों में ह्रदय संबंधी बीमारी की संभावना कम पाई गई।

विश्वविद्यालय के शोधकर्ता जैफरी स्क्वीमेर ने कहा, "शोध के परिणामों के अनुसार कम मात्रा में वाइन का सेवन करने वाले लोगों का न केवल लीवर सुरक्षित रहता है बल्कि उनमें एनएएफएलडी का खतरा भी कम पाया जाता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+