मंहगाई की दर में मामूली गिरावट, 7.82 फीसदी हुई
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। इस महीने की 10 तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति की दर मामूली गिरावट के साथ 7.82 फीसदी पर आ गई। इससे पहले तीन मई को समाप्त हुए सप्ताह में यह दर 7.83 फीसदी थी।
थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की दर में मामूली गिरावट उस समय आई है जब दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत 135 डालर प्रति बैरल के ऊपर चली गई है। इस वजह से देश की तेल कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आशा व्यक्त की है कि आगामी सितंबर तक कीमतों में गिरावट शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए पिछले दिनों जो प्रयास किए गए थे उनके परिणाम कुछ समय बाद दिखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications