चोरी का था विस्फोटकों से भरा ट्रक (लीड)

रायपुर, 23 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके में पुलिस ने नौ टन जिलेटिन विस्फोटकों से लदे जिस लावारिस ट्रक को बरामद किया था, उसे झारखंड से महाराष्ट्र ले जाते समय छत्तीसगढ़ में चुरा लिया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद दावा किया कि ये विस्फोटक नागपुर की एक कोयला खनन कंपनी का था। यह ट्रक झारखंड से नागपुर जा रहा था तभी जांजगीर जिले में इसे चोरी कर लिया गया।

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया, "यह सच है कि इस ट्रक को नागपुर जाते समय जांजगीर में चुरा लिया गया था लेकिन इसका रायपुर पहुंचना और ऐसे लावारिस मिलना एक रहस्य है।"

इस बरामदगी ने स्थानीय पुलिस को अनिश्चय की स्थिति में ला दिया था। वह यह तय नहीं कर पा रही थी कि यह विस्फोटक नक्सलियों के इस्तेमाल के लिए था अथवा शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए।

गुरुवार को यह ट्रक रायपुर को भिलाई और नागपुर से जोड़ने वाले राज्यमार्ग पर लावारिस खड़ा मिला था।

इससे पहले शहर के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने आईएएनएस से कहा था बताया, "हम सोच भी नहीं सकते थे कि जिलेटिन विस्फोटकों से लदा लावारिस ट्रक रायपुर में बरामद होगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है"

उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि यह विस्फोटक आतंकवादी कार्रवाई को अंजाम देने अथवा नक्सलियों को आपूर्ति के लिए यहां लाया गया हो सकता है। गौरतलब है कि राज्य के दक्षिणी बस्तर इलाके में नक्सली सक्रिय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+