कर्नाटक में मतदान बाद जारी सर्वेक्षणों में एक राय नहीं

बंगलौर, 23 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद देश के दो अग्रणी टीवी चैनलों द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों में अलग-अलग नतीजे सामने आए हैं।

सीएनएन -आईबीएन के सर्वेक्षण में जहां खंडित जनादेश की संभावना व्यक्त की गई है वहीं एनडीटीवी के सर्वेक्षण में भाजपा को साधारण बहुमत के नजदीक दिखाया गया है।

सीएनएन -आईबीएन के सर्वेक्षण में 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस को सर्वाधिक 86 सीट दी गई हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 79 सीट प्राप्त हुई थी। सीएनएन-आईबीएन ने भाजपा को पिछले चुनाव के बराबर 79 सीट दी हैं। वहीं जनता दल सेक्युलर को कुल 58 सीठ मिलने की संभावना व्यक्त की गई है जबकि अन्य को 45 सीटें मिलने के आसार हैं।

एनडीटीवी द्वारा कराए गए एक अन्य सर्वेक्षण में कांग्रेस व भाजपा को क्रमश: 113 व 55 से 75 सीट मिलने की संभावना जताई गई है, वहीं जनता दल सेक्युलर को 45 से 55 सीट मिलने के आसार व्यक्त किए गए हैं।

राज्य विधानसभा की कुल 224 सीट के लिए कुल तीन चरणों में यानी 10 मई , 16 मई व 22 मई को चुनाव कराए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+