रक्तचाप की घर पर जांच देती है अधिक सही नतीजे

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। रक्तचाप संबंधी बीमारियों के एक विशेषज्ञ का कहना है कि अगर उच्च रक्तचाप की निगरानी घरेलू स्तर पर की जाए तो यह ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकती है।

कोलंबिया प्रेस्बीटेरियन मेडिकल सेंटर के थामस जी. पिकरिंग ने कहा, "घरेलू निगरानी के द्वारा रक्तचाप का मापन सुधारा जा सकता है। यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसे मधुमेह के रोगी मशीनों से अपनी शर्करा का स्तर मापते हैं।"

उन्होंने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत मौजूद हैं कि पारंपरिक तरीकों से रक्तचाप की जांच गलत परिणाम दे सकती है।

उन्होंने कहा कि शोधों में पाया गया है कि ऐसे 10 से 20 फीसदी लोग जिन्हें चिकित्सक की क्लीनिक में रक्तचाप निकलता है वे बाहर बिल्कुल सामान्य रहते हैं। ठीक इसी तरह ऐसे भी लोग होते हैं जिनका रक्तचाप चिकित्सक के सामने तो ठीक रहता है लेकिन बाहर वह खतरनाक तेजी से बढ़ सकता है।

घर पर जांच का फायदा यह है कि वह कई अलग-अलग समयों पर की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+