लखनऊ में आतंकी धमकी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद की धमकी के मद्देनजर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट, विधान सभा और राजभवन समेत शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में शुक्रवार को पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते अलीगढ़ जीआरपी कार्यालय में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का एक खत मिला था, जिसमें 23 मई को लखनऊ और अलीगढ़ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

धमकी को देखते हुए लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के बाद उत्तर-रेलवे प्रशासन ने शहर के अन्य स्टेशनों में भारी मात्रा में आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई है। आरपीएफ लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक ए. पी. माथुर ने बताया कि डॉग स्क्वायड द्वारा आने-जाने वाली सभी ट्रेनों, प्लेटफार्मो और स्टैंडों की सघन तलाशी ली गई।

इसके अलावा राजधानी लखनऊ के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों और मंदिरों में मेटल डिटेक्टर लगाकर आने-जाने वालों की तलाशी ली गई। साथ ही शहर के सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर वाहनों की तलाशी का अभियान चला।

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि आतंकी संगठन की धमकी के मद्देनजर राजधानी लखनऊ समेत अलीगढ़ की सुरक्षा चाक चौबंद की गई थी। उन्होंने पुलिसकर्मियों की तैनाती आगे बढ़ाए जाने से इनकार नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+