सेंसेक्स 257 और निफ्टी 79 अंक फिसले (लीड-2)

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। अचल संपत्ति, एफएमसीजी, तेल एवं गैस और धातु क्षेत्र की कंपनियों की शेयरों में भारी बिकवाली के कारण देश के शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए।

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयर पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 257.47 अंकों के नुकसान के साथ 16,649.64 पर बंद हुआ। गुरुवार को इसमें 336 अंकों की गिरावट आई थी।

आज के कारोबारी सत्र में बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की कमी आई।

उधर नेशन स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी 78.90 अंक नीचे 4,946.55 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में सूचना प्रौद्योगिकी के शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा गिर गए। टाटा मोटर्स और जयप्रकाश एसोसिएट्स के शेयरों में भी तीन तीन प्रतिशत की गिरावट आई। एल एंड टी, रिलायंस इंफ्रा स्ट्रक्चर, ओएनजीसी, टीसीएस, रिलायंस, हिंडालको, रिलायंस कम्यूनिकेशन, एसबीआई और अंबुजा सीमेंट के शेयर दो दो प्रतिशत से ज्यादा गिरे। फायदे वाले शेयरों में भारती एयरटेल, एचडीफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर प्रमुख रहे।

आज के कारोबार में अचल संपत्ति, एफएमसीजी, तेल एवं गैस और धातु क्षेत्र के कंपनियों के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा गिरकर बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक, पीएसयू, वाहन, पूंजीगत वस्तु और उपभोक्ता टिकऊ क्षेत्र भी एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे जबकि फार्मा क्षेत्र में मामूली बढ़त देखी गई।

इससे पहले दूरसंचार, बैंकिंग, रियल्टी, तेल एवं गैस और पूंजीगत वस्तुओं में लिवाली के रुझानों के बीच बाजारों में आज सुबह हल्की बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स 51.69 अंकों की बढ़त के साथ आज 16,958.80 पर खुला था। दोपहर 12.15 बजे यह 41.56 अंकों की तेजी के साथ 16,948.56 पर कारोबार कर रहा था।

उधर निफ्टी 1.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5,026.55 पर खुला था। दोपहर 12.15 बजे यह 5,027.25 पर कारोबार कर रहा था। आज सुबह कारोबार का रुख कुल मिलाकर सकारात्मक रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+