टाटा ने दक्षिण अफ्रीका में नियोटेल श्रृंखला लांच किया

जोहांसबर्ग, 23 मई (आईएएनएस)। टाटा ने दक्षिण अफ्रीका में दूर संचार उत्पादों एवं सेवाओं की श्रृंखला नियोटेल पेश की है। इससे यहां के उपभोक्ताओं को कई विकल्प उपलब्ध हो जाएंगे। दशकों से यहां के उपभोक्ता सरकारी फिक्सड लाइन फोन सेवा टेल्कॉम पर निर्भर थे।

जोहांसबर्ग, 23 मई (आईएएनएस)। टाटा ने दक्षिण अफ्रीका में दूर संचार उत्पादों एवं सेवाओं की श्रृंखला नियोटेल पेश की है। इससे यहां के उपभोक्ताओं को कई विकल्प उपलब्ध हो जाएंगे। दशकों से यहां के उपभोक्ता सरकारी फिक्सड लाइन फोन सेवा टेल्कॉम पर निर्भर थे।

दक्षिण अफ्रीका के अधिकृत संगठन 'सेकंड नेशनल ऑपरेटर' (एसएनओ) ने कुछ वर्ष पहले नियोटेल को यहां सेवाएं मुहैया कराने के लिए लाइसेंस जारी किया था। तभी से यहां के उभोक्ताओं को टाटा की ब्राडबैंड सेवा का बेसब्री से इंतजार था। उन्हें उम्मीद है कि टाटा सस्ती और बेहतर सेवाएं मुहैया कराएगी।

कंपनी का कहना है कि उपभोक्ता उत्पादों के नए ब्रांड नियोकनेक्ट के तहत उच्च गति वाली इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। महंगी ब्राडबैंड सेवा से इस देश की व्यापार जगत और सरकार दोनों के विकास में बाधाएं आ रही थी।

लेकिन नियोटेल फिलहाल ब्राडबैंड सेवा मुहैया नहीं करा रही है, बल्कि उच्च गति वाली इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराएगी। कंपनी का कहना है कि 'ट्र ब्रांडबैंड' सेवा उपलब्ध कराने के लिए अगले कुछ महीनों के दौरान दक्षिण अफ्रीका में फाइबर ऑप्टिक केबल बिछाए जाएंगे।

नियोटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय पांडे ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका के उपभोक्ता वर्षो से अपनी जरूरतों के मुताबिक बेहतर सेवाओं की मांग कर रहे थे। हमें भरोसा है कि हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।"

कंपनी के मुताबिक नियोकनेक्ट उत्पाद दूर संचार तकनीक सीडीएमए पर आधारित है। अफ्रीकी देशों में यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+