अमेरिकी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में भारतीय फिल्म
न्यूयार्क, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी छात्रों को दूसरे देशों की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए एक भारतीय बाल फिल्म को अमेरिका के एक अग्रणी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
पुणे के निदेशक क्रांति कनाडे की पहली फिल्म 'महक' को ओहियो विश्वविद्यालय के कोलंबस स्थित ओटरबेइन कॉलेज में 'मार्डन इंडिया : सोसाइटी, कल्चर एंड लिटरेचर' पाठ्यक्रम के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यायों में से एक है।
विश्वविद्यालय ने बताया, "सन 2007 में बनी फिल्म 'महक' एक ऐसी छोटी लड़की की कहानी है जो विश्व के बच्चों के अधिकारों के बारे में जानना चाहती है और उनके प्रति संवेदनशील है।"
गौरतलब है कि इस फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में पुरस्कार मिल चुके हैं।
ओटरबिन विश्वविद्यालय में फिल्म 'महक' के साथ ही अपर्णा सेन की फिल्म 'मिस्टर और मिसेज अय्यर' और रिचर्ड एटनबर्ग की फिल्म 'गांधी' को भी आधुनिक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications