परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका अब भी आशांवित
वाशिंगटन , 23 मई (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु समझौता वाम दलों के विरोध के कारण भले ही खटाई में पड़ गया है, लेकिन अमेरिका को अब भी आशा है कि समझौते की दिशा में प्रगति हो सकती है।
वाशिंगटन , 23 मई (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु समझौता वाम दलों के विरोध के कारण भले ही खटाई में पड़ गया है, लेकिन अमेरिका को अब भी आशा है कि समझौते की दिशा में प्रगति हो सकती है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टाम कैसी ने गुरुवार को कहा, "भारत की आतंरिक राजनीति में समझौते के प्रति कुछ चिंतायें हैं जिनको अभी तक दूर नहीं किया जा सका है। इसके लिए वास्तव में कुछ करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है ,लेकिन हम समझौते को पूरा होते देखना चाहते हैं। "
प्रवक्ता ने भारत में अमरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड के बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि परमाणु समझौता संपन्न हो सकता है यदि भारतीय मंजूरी जून तक मिल जाए।
केसी ने कहा कि यह समझौता भारत और अमेरिका के साथ ही वैश्विक परमाणु अप्रसार के लिए भी लाभदायक है।
गौरतलब है कि भारत में अमेरिकी राजदूत मलफोर्ड ने सोमवार को समाचार पत्र 'द हिंदू' को कहा था कि परमाणु समझौता 'मरा नहीं है लेकिन यह अपनी सांसे ले रहा है'। यदि भारत की मंजूरी जून तक आ जाए तो अमेरिकी कांग्रेस प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
* *












Click it and Unblock the Notifications