अब रोबोट भी चहलकदमी करेगा
लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। नीदरलैंड के डेल्फ्ट टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने एक ऐसे रोबोट का विकास किया है जो मनुष्यों की तरह चहलकदमी कर सकता है।
'फ्लेम' नाम के इस रोबोट को दुनिया का पैदल चलने वाला अत्याधुनिक मशीन कहा गया है। डेल्फ्ट टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में इस रोबोट को इस तरह से बनाया गया है कि यह मनुष्यों की तरह आसानी के साथ चहलकदमी कर सके। उल्लेखनीय है कि इसके पहले के रोबोटों में इसकी कमी महसूस की जाती रही है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि यह पहले के रोबोट की तुलना में अत्याधुनिक है। डेल्फ्ट के एक शोधकर्ता डान होबीलीन ने कहा कि इस रोबोट के निर्माण करने में कई पहलुओं पर ध्यान दिया गया।
होबीलीन ने कहा कि जब मनुष्य पहली बार चलता है, तो उसके चलने-फिरने में अस्थिरता होती है। उसमें गिरने की संभावना भी होती है। उन्होंने बताया कि इस सबको ध्यान में रखते हुए 'फ्लेम' में सात मोटरों को लगाया गया है और उसके अंगों में संतुलन बनाए रखने की व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications