शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में मामूली बढ़त (लीड)
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। दूरसंचार, बैंकिंग, रियल्टी, तेल व गैस और पूंजीगत वस्तुओं में लिवाली के रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में आज सुबह हल्की बढ़त देखी गई।
मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.69 अंकों की बढ़त के साथ आज 16,958.80 पर खुला। दोपहर 12.15 बजे यह 41.56 अंकों की तेजी के साथ 16,948.56 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 5,026.55 पर खुला। दोपहर 12.15 बजे यह 5,027.25 पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच आज सुबह कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। मुंबई स्टाक एक्सचेंज में जहां 976 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया वहीं 248 को नुकसान का सामना करना पड़ा और 17 के कीमतों में कोई अंतर नहीं आया।
जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल ने शुरुआती कारोबार के दौरान लाभ कमाया जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई को नुकसान उठाना पड़ा। अन्य एशियाई बाजारों में कारोबार का रुख मिलाजुला रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications