अमेरिकी राहत अधिकारी को म्यांमार में प्रवेश की अनुमति

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के एक राहत बचाव अधिकारी को म्यांमार में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। तीन सप्ताह पहले देश में आए भीषण तूफान के बाद यह पहला मौका है जब किसी बाहरी अधिकारी को देश में प्रवेश दिया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉम कैसी के अनुसार एक राहत दल के प्रमुख विलियम बर्गर बुधवार को यंगून पहुंचे। वह यहां सैन्य शासन द्वारा आयोजित तूफान पीड़ित इलाकों के एक दौरे में हिस्सा लेंगे। इससे उन्हें इन क्षेत्रों में जरूरी मदद का अनुमान लगाने में सहायता मिलेगी।

कैसी ने कहा, "हम आशा करते हैं कि म्यांमार का शासन इस दिशा में और अधिक सहयोग करेगा। हमें सूचना मिली है कि वहां मदद तो पहुंच रही है लेकिन उस पैमाने पर नहीं जिस पर होनी चाहिए। अगर हमें वहां प्रवेश दिया जाए तो हम और अच्छे तरीके से मदद कर सकते हैं।"

गौरतलब है कि म्यांमार में दो और तीन मई की दरमियानी रात में आए विनाशकारी तूफान नरगिस में लगभग 1.33 लाख लोग मर गए या लापता हो गए और लगभग 25 लाख लोग बेघर हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार म्यांमार की सैन्य सरकार ने भारी अंतर्राष्ट्रीय दबावों के बावजूद भी विदेशी राहतकर्मियों को देश में प्रवेश देने से लगातार इंकार किया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि राहत सामग्री का वितरण वे स्वयं करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+