बनारस में भी बह रही है सावन की बयार
वाराणसी, 23 मई(आईएएनएस)। बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में भी इन दिनों लोग जेठ के महीने में सावन का आनंद उठा रहें हैं क्योंकि तीन दिनों से बादल आकाश में डेरा जमाए हुए हैं। बादलों के घटाटोप और ठंडी बयार चलने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। बीती रात तो आकाश में बादलों के छाए रहने के बीच धूलभरी आंधी चलने व जोरदार बारिश होने से बरसात जैसा मौसम हो गया था।
गुरुवार को भी दिन भर आकाश पर बादल छाए रहे। पिछले दो दिनों में 21.3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई ।
मौसम वैज्ञानिक डा. बी. आर. डी. गुप्ता ने बताया की तापमान में यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आई है और आने वाले चौबीस घंटे तक कमोबेश इसी तरह का मौसम रहने के आसार है। डा. गुप्ता ने बताया कि मौसम के मिजाज को देख कर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 10 जून तक मानसून पूर्व की बारिश शुरू हो सकती है और इस बार मौसम सामान्य रहने और अच्छी वर्षा के संकेत अभी से मिलने लगें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications