महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में आठ मरे
मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। मुंबई-गोवा हाईवे पर कार-बस भिड़ंत में तीन महिलाओं व एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह में हुई इस दुर्घटना में 18 लोग घायल हो गए।
रायगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक पी. आर. दिगावकर ने आईएएनएस को बताया कि कार में सवार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल लोग महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) में यात्रा कर रहे थे।
दिगावकर ने बताया कि टोयोटा क्वोलिस का ड्राइवर एक ट्रक से आगे निकलने की होड़ में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और क्वोलिस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही बस से हो गई।
उन्होंने कहा कि मृतकों में 26 वर्षीय अमित मनोज शिंदे, 28 वर्षीय अवधूत मनोज शिंदे, 45 वर्षीय शोभा मनोज शिंदे, 41 वर्षीय सैनी भूखम, छह वर्षीय साहिल भूखम, सुरेखा भूखम और रविंद्र साहिनी हैं।
दिगावकर ने कहा कि अभी कार के ड्राइवर के शव की पहचान नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications