सू की को मुक्त कर देना चाहिए : अमेरिकी वकील
यंगून, 23 मई (आईएएनएस)। म्यांमार में विपक्ष की नेता और नोबल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की नजरबंदी हफ्ते के अंत तक अवश्य खत्म कर देना चाहिए। यह कहना है अमेरिकी वकील जारेड गेंसर का।
सू की म्यांमार की विपक्षी पार्टी 'नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी' (एनएलडी) की प्रमुख हैं। उन्हें देश की सैन्य सरकार ने मई 2003 से उनके घर में नजरबंद रखा है। म्यांमार की कानून के अनुसार शनिवार को उनकी नजरबंदी की सजा का पांच वर्ष पूरा हो जाएगा।
अमेरिका स्थित 'फ्रीडम नॉव लीगल कॉउंसिल टू आंग सान सू की ऑफ बर्मा (म्यांमार)' संस्था के अध्यक्ष जारेड गेंसर ने कहा कि कानून के अनुसार देश की संप्रभुता, सुरक्षा और शांति के लिए खतरा माने जाने वाले दोषी की सजा की अवधि पांच साल होती है।
उन्होंने कहा कि म्यांमार की राज्य रक्षा कानून 1975 की धारा 10 के अनुसार सू की को रविवार तक अवश्य मुक्त कर देना चाहिए, क्योंकि उनकी पांच साल के नजरबंदी की सजा पूरी हो जाएगी है।
गेंसर ने एक वक्तव्य में कहा, "सैन्य सरकार ने अंतिम बार 25 मई 2007 को सू की की नजरबंदी की अवधि पांचवीं बार बढ़ाई थी। यह अवधि 24 मई को पूरी हो जाती है। "
उन्होंने कहा कि इसी कारण सू की को नजरबंदी से मुक्त कर देना चाहिए, जिससे वह यंगून में रविवार को आयोजित 'डोनर सम्मेलन' में हिस्सा ले सके। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार देश की सैन्य सरकार अमेरिकी वकील की बातों को ध्यान देती है या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications