झारखंड में पुलिस व भाजपा कार्यकर्ता के बीच झड़प, 33 घायल

रांची, 22 मई (आईएएनएस)। रांची में राज्य सरकार के खिलाफ महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गुरुवार को हिंसक झड़प हो गई। इसमें पार्टी के कम से कम 30 कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में एक विधायक और तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के करीब दस हजार कार्यकर्ता महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री निवास तक जा रहे थे। पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को जब राजनिवास के पास रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच झड़प हो गई।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दूसरी तरफ पुलिस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और रबड़ की गोलियां दागी। यहां एक सप्ताह के भीतर पार्टी कार्यकर्ताओं पर तीसरी बार पुलिस ने बल प्रयोग किया है।

भाजपा विधायक सी. पी. सिंह ने कहा, "मधु कोड़ा सरकार के निर्देश पर पुलिस ने अतिरिक्त बल का प्रयोग किया है लेकिन हमलोग इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ पुन: प्रदर्शन करेंगे।"

उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा है। पार्टी के 30 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं जिसमें 13 महिला कार्यकर्ता हैं।

उल्लेखनीय है कि महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में गत 12 दिनों से लगातार हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास तक प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+