मस्तिष्क बुखार और डेंगू के लिए वैक्सीन
सिडनी, 22 मई (आईएएनएस)। जापानी मस्तिष्क बुखार 'एंसेफेलाइटिस' और डेंगू से लड़ने के लिए आस्ट्रेलियाई शोधकर्ता इन दिनों वैक्सीन तैयार कर रहे हैं।
इन बीमारियों के स्त्रोत 'वेस्ट नाइल' नामक विषाणु से लड़ने के लिए शोधकर्ता वैक्सीन तैयार करने के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। 'क्वींसलैंड विश्वविद्यालय' के शोधकर्ता एलेक्स ख्रोमाइख और उनके सहयोगियों इस वैक्सीन को लेकर काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 'वेस्ट नाइल' विषाणु का संक्रमण यूरोप और अमेरिका में देखा जा चुका है। ख्रोमाइख ने कहा, "हमारे द्वारा तैयार की जा रही वैक्सीन काफी सुरक्षित है।"
उन्होंने कहा कि 'वेस्ट नाइल' विषाणु को काफी खतरनाक माना जाता है। वर्ष 1999 में पहली बार इस खतरनाक विषाणु के बारे में पता चला था।
ख्रोमाइख ने कहा कि तैयार किए जा रहे है वैक्सीन का नाम 'पीकेयूएनडीसी/सी' रखा गया है। अभी तक इस वैक्सीन का प्रयोग मनुष्य पर नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि जापानी मस्तिष्क बुखार के अलावा 'वेस्ट नाइल' विषाणु डेंगू बीमारी के लिए भी जिम्मेदार है। आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं के निष्कर्ष 'नेचर बॉयोटेक्नोलॉजी' पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications