दक्षिण अफ्रीका में एनआरआई फोटोग्राफर जिंदा जला दिया
जोहांसबर्ग, 22 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के एक्टोवीली में 55 वर्षीय फोटोग्राफर कीतेन सिंह की हत्या के बाद उसका परिवार और उस क्षेत्र के निवासी सकते में हैं।
जोहांसबर्ग, 22 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के एक्टोवीली में 55 वर्षीय फोटोग्राफर कीतेन सिंह की हत्या के बाद उसका परिवार और उस क्षेत्र के निवासी सकते में हैं।
उल्लेखनीय है कि कीतेन को भीड़ ने बुधवार को जिंदा जला दिया था। इस आगजनी में भीड़ ने एक होस्टल को भी जला दिया था। गुरुवार को पड़ोस के क्षेत्रों में भी हिंसा फैल जाने के बाद एक्टोनवीली पुलिस इस हत्या की गुत्थियों को सुलझाने में लगी हुई है।
जांचकताओं के लिए अभी भी यह परेशानी का सबब बना हुआ है कि हत्यारों ने कीतेन के घर की दीवारों और दरवाजों पर अजीब तरह की तस्वीरें क्यों बनाई।
जांचकर्ताओं के माथे पर शिकन का कारण यह भी है कि हत्यारों ने घर के बाहर पार्क की गई कीतेन के कार पर 'ईंट + दीवार= आग' लिख दिया है।
कीतेन के भाई लालबहादुर सिंह ने कहा कि उनका परिवार यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उनके परिवार को क्यों निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि कीतेन को विदेशी समझा जाना असंभव है, क्योंकि उनका जन्म यहीं हुआ था और वे इस क्षेत्र से भली-भांति वाकिफ थे।
एक्टोनवीली पुलिस के प्रवक्ता कांस्टेबल गोडिन नीयाथी ने 'वीकली पोस्ट' को बताया कि हत्यारों का दल पास के ही क्षेत्र से आया था।
एक्टोनवीली के एक निवासी अहमद मोटाला ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यहां पर सेना के आए बिना समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications