ऋण मसले पर एसबीआई पर राजनीतिक दबाव ठीक नहीं : एसोचैम

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। ट्रैक्टर समेत अन्य कृषि उपकरणों की खरीदारी के लिए दिए जाने वाले ऋण के मसले पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर डाले गए कथित राजनीतिक दबाव को औद्योगिक और कारोबारी हलकों में गलत परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है।

एसोसिएटेड चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया (एसोचैम) के अध्यक्ष वेणुगोपाल एन. धूत ने कहा, "ऐसा माना जा रहा है कि नौकरशाही समेत कई राजनीतिक खेमों की ओर से एसबीआई पर ऋण से संबंधित उसके परिपत्र को वापस लेने के लिए दबाव डाला गया था। यह एक गलत परंपरा की शुरुआत है।"

उन्होंने कहा, "हालिया परिपत्र को वापस लेने से एसबीआई की बैलेंस शीट और मुनाफे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बैंक ने वसूली के लिए दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से यह परिपत्र जारी किया होगा। अब इसके वापस लेने से बैंक की निर्धारित योजना में फेरबदल करना पड़ सकता है।"

उल्लेखनीय है कि एसबीआई ने 16 मई को एक परिपत्र जारी किया था जिसमें ट्रैक्टर समेत कृषि उपकरणों की खरीदारी के लिए मुहैया कराए जाने वाले ऋण पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई थी।

लेकिन तथाकथित राजनीतिक दबाव के कारण बैंक ने बुधवार को अपना निर्णय वापस ले लिया।

धूत का कहना है कि ज्यादातर किसान ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की खरीदारी के लिए ऋण के प्रति लापरवाह रवैया अपनाते हैं। वे समय से ऋण नहीं चुकाते और इसमें छूट के लिए सरकार पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+