उप्र में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई इलाकों में आज सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, इलाहाबाद और गोरखपुर में बारिश की वजह से तापमान में आई गिरावट से लोगों को चिलिचलाती धूप और गर्मी से राहत मिली है। उड़द, मूंग, मक्का और आम की फसलों के लिए भी इस बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक के. पी. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आने वाले 24 घंटो में प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और मध्य क्षेत्र के लखनऊ, कानपुर, आगरा में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी क्षेत्र में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

उधर फसलों पर इस बारिश के असर पर कृषि वैज्ञानिक आर. एस. राठौर का कहना है कि इस बारिश से उड़द, मूंग और मक्का के साथ आम की फसलों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा, " खरीफ की फसलों की तैयारी के लिहाज से यह बारिश बहुत ही फायदेमंद है, क्योंकि खेतों की जुताई करने के लिए उनकी सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।" उन्होंने कहा कि तरबूज और खरबूजे की फसल पर बारिश का नकारात्मक असर पड़ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+