दस भारतीय छात्र नासा रवाना
हैदराबाद, 22 मई (आईएएनएस)। एक शैक्षिक वेबसाइट द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजयी 10 भारतीय छात्र गुरुवार को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के लिए रवाना हो गए।
ये सभी बच्चे अपने अभिभावकों और विद्यालय के अध्यापकों के साथ नई दिल्ली से नासा के लिए उड़ान भरी।
डेस्टिनेशन नासा नालेज चैलेंज प्रतियोगिता का अयोजन लर्नस्मार्ट इंडिया नामक कंपनी ने कराया था, जो 24 बाय 7 गुरु डाट कॉम नामक वेबसाइट का संचालन करती है।
नौ दिनों की पूरी तरह प्रायोजित इस यात्रा में 42 सदस्यीय दल वाशिंगटन डीसी, भारतीय दूतावास, वाशिंटन विज्ञान संग्रहालय, आरलैंडो सी वर्ल्ड, केनेडी अंतरिक्ष केंद्र और डिज्नी वर्ल्ड के साथ न्यूयार्क का भी भ्रमण करेगा।
लर्नस्मार्ट इंडिया के निदेशक संजीव गुप्ता ने नासा की यात्रा में सफल होने वाले सभी 10 विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अपने सपने को पूरा करने में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
यात्रा पर जाने से पहले छात्रों ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम से भेंट की, जिन्होंने छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनको हल करने के उपायों के बारे में अपने विचार उन्हें बताए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications