अमेरिका ने बांग्लादेश में जल्दी चुनाव कराने को कहा
ढाका, 22 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को चेतावनी दी है कि यदि आम चुनावों को दिसंबर से आगे टाला गया तो राजनीतिक स्थिति बहुत खराब हो सकती है।
ढाका में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत जेम्स एस. मोरीत्रे ने बुधवार को कहा कि अमेरिका नहीं चाहता कि बांग्लादेश की स्थिति परवेज मुशर्रफ के अधीन पाकिस्तान जैसी हो जाए। मुशर्रफ ने भी शुरूआत में कई योजनायें बनाई और लोकप्रियता भी हासिल की। लेकिन बाद में जनता ने उनको अस्वीकार करके शासन से हटने के लिए बाध्य कर दिया।
अभी हाल में ढाका यात्रा पर आए विदेश विभाग के एक अधिकारी ने चुनाव आयोग से कहा कि आपात काल में मुक्त और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं।
अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर ने भी एक महीने पहले इसी तरह का बयान दिया था।
पिछले हफ्ते बांग्लादेश की यात्रा पर आए यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के नेताओं ने भी कार्यवाहक सरकार को यही सलाह दी थी।
बांग्लादेश में राजनैतिक और आर्थिक उथल पुथल के बीच पिछले साल जनवरी में होने वाले आम चुनावों को स्थगति कर दिया गया था। कार्यवाहक सरकार के प्रमुख सलाहकार फखरूद्दीन अहमद ने कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर दी थी।
कार्यवाहक सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाकर 200,000 लोगों को कैद कर लिया है। इनमें करीब 200 मंत्री, सांसद, अधिकारी और व्यापारी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications