रन वे पर मरम्मत से अहमदाबाद में उड़ानें प्रभावित

अहमदाबाद, 22 मई (आईएएनएस)। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रन वे पर चल रही मरम्मत के कारण बड़े विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

इस वजह से गुरुवार को लंदन के लिए जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को रद्द करना पड़ा। देश की राष्ट्रीय विमान सेवा एयर इंडिया ने आज अपनी अहमदाबाद-लंदन उड़ान संख्या (एआई 133) को रद्द कर दिया। इससे यात्रियों में रोष की लहर दौड़ गई।

अनेक यात्रियों ने यह कहते हुए अपना विरोध दर्ज कराया कि उन्हें उड़ान के रद्द होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई।

उधर, हवाई अड्डे के निदेशक बी.पी.भगत ने आईएएनएस को बताया, "हमने सभी विमान सेवा कंपनियों को इस सुधार कार्य के बारे में सूचना दे दी थी। छोटे विमानों का आवागमन सुचारु रूप से चल रहा है।"

भगत ने बताया कि इस सुधार कार्य की योजना दो-तीन महीने पहले ही बना ली गई थी और इससे केवल एयर इंडिया और फ्लाई एमीरेट्स जैसी बड़े विमानों वाली उड़ानें ही प्रभावित हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+