'अरविंद आई केयर' को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

न्यूयार्क, 22 मई (आईएएनएस)। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिए जाने वाले अग्रणी पुरस्कार 'गेट्स अवार्ड फॉर ग्लोबल हेल्थ' से इस बार एक भारतीय संस्था को सम्मानित किया गया है।

तमिलनाडु स्थित 'अरविंद आई केयर सिस्टम' को इस पुरस्कार के तहत दस लाख डॉलर की राशि दी गई है। तमिलनाडु में आंखों के ऑपरेशन और चिकित्सा द्वारा गरीबों की सहायता करने के लिए इस संस्था को यह पुरस्कार दिया गया है।

गौरतलब है कि 'गेट्स अवार्ड फॉर ग्लोबल हेल्थ' की स्थापना 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' ने वर्ष 2000 में की थी। यह पुरस्कार विकासशील देशों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाली संस्था को दिया जाता है।

'अरविंद आई केयर सिस्टम' की स्थापना मदुरई में नेत्र चिकित्सक जी. वेंकटस्वामी ने वर्ष 1976 में की थी। वर्तमान में इस संस्था के कई अस्पताल हैं, जो लाखों नेत्र रोगियों को नेत्रहीन होने से बचा रहे है।

इस संस्था ने पिछले साल लगभग 24 लाख रोगियों का इलाज किया वहीं 280,000 से अधिक रोगियों का ऑपरेशन किया था। संस्था के इस कदम से देश में नेत्रहीन लोगों की संख्या में 25 फीसदी की कमी आई।

आंकड़ों के अनुसार जहां वर्ष 1990 में देश में नेत्रहीन लोगों की संख्या 89 लाख थी वह वर्ष 2000 में घटकर 67 लाख हो गई है। 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' के उपाध्यक्ष विलियम एच. गेट्स ने कहा, "विकासशील देशों के ग्रामीण इलाकों में एक नेत्रहीन व्यक्ति आश्रित बन जाता है, जिस कारण वह रोजगार से भी दूर जाता है।"

उन्होंने कहा, "अरविंद आई केयर ने लाखों लोगों की जिंदगी में रोशनी फैलाने का काम किया है।" संस्था के अध्यक्ष पेरुमलसामी नामपेरुमलसामी ने कहा, "हर व्यक्ति को देखने का अधिकार है। हमें आशा है कि यह सम्मान अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+