अगले दो महीने में कम होंगी जीवनोपयोगी वस्तुओं की कीमतें

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि अगले दो महीने के दौरान जीवनोपयोगी वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आएगी। सरकार का कहना है कि इस वर्ष कृषि उपज में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है और सरकारी भंडारों में प्रयाप्त अनाज पहुंच चुका हैं।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव वाई.एस. भावे ने कहा, "इस वर्ष गेहूं और अन्य जरूरी वस्तुओं का रिकार्ड उत्पादन हुआ है और सरकारी भंडारों में काफी अनाज पहुंच चुका है। हमें उम्मीद है कि अगले दो महीने के दौरान जरूरी जीवनोपयोगी वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आएगी।"

भावे 'एसोसिएटेड चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री आफ इंडिया' (एसोचैम) द्वारा आयोजित एक व्यावसायिक बैठक में बोल रहे थे।

महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "बाजार में प्रतिस्पर्धा से बेहतर खुदरा कीमतें कम करने वाला कोई दूसरा प्रभावी तंत्र नहीं हो सकता।"

भावे ने कहा कि देश में स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में खुदरा कारोबार की काफी क्षमता है। इन क्षेत्रों में खुदरा कारोबार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित खुदरा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अपनी नीतियों में भरपूर कोशिश की है और इस क्षेत्र को एफडीआई यानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का भी समर्थन हासिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+