तेल-गैस की बढ़ती कीमतों से फीका हुआ अमेरिकियों का कार प्रेम
लास एंजलिस, 22 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी शहर लास एंजलिस के लोग कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल के कुछ महीने में तेल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के कारण यहां के लोगों का कारों से मोह भंग होने लगा है।
लास एंजलिस, 22 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी शहर लास एंजलिस के लोग कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल के कुछ महीने में तेल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के कारण यहां के लोगों का कारों से मोह भंग होने लगा है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'ईराईडशेयर डॉट कॉम' के हवाले से कहा है कि अमेरिका में तेल एवं गैस की बढ़ती कीमतों ने यहां के लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। यही कारण है लोगों ने कारों का उपयोग कम कर दिया है।
अमेरिका में तेल की बढ़ती कीमतों का असर इसी बात से समझा जा सकता है कि यहां की बहुत बदनाम समझी जाने वाली सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की गाड़ियों में भीड़ बढ़ने लगी है। मोटरबाइकों और स्कूटरों की बिक्री में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है।
जाहिर है कि तेल और गैस की बढ़ती कीमतों ने लास एंजलिस के लोगों की कारों पर निर्भता कम कर दी है।
गौरतलब है कि अमेरिका में तेल की कीमतें चार डालर प्रति गैलन यानी 1.05 डालर प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। गैस की कीमतें सामान्य स्तर से लगभग दोगुने हो गई हैं। इसके उलट अमेरिकियों को सस्ते गैस और भारी भरकम इंजन वाले गाड़ियों की आदत होती है। ऐसे में इनकी जीवन शैली पर महंगाई का असर अब साफ देखा जा रहा है।
लास एंजलिस में रहने वाली डेब्रा लिटिल ने कहा, "मैंने दो वर्ष पहले 45,000 डालर में लिंकोन नेविगेटर खरीदी था। यह एक लीटर में केवल 5.5 किलोमीटर चलती है। इसकी टंकी भरवाने में मुझे हर बार 110 डालर खर्च करने पड़ते हैं। इससे मुझे हताशा होती है। लेकिन इससे छुटकारा भी नहीं मिल सकता, क्योंकि कोई भी इसे खरीदना नहीं चाहता।"
'वाल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक इस वर्ष अमेरिका में बड़ी आकार वाली केवल 500,000 सीयूवी यानी बहुद्देशीय गाड़ियों की बिक्री हुई है। वर्ष 2003 की तुलना में यह संख्या आधी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications