पंजाब के छात्रों ने बनाई 'आश्चर्यजनक कार'
चंडीगढ़, 22 मई (आईएएनएस)। पंजाब में रोपड़ के रायत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड इनफोरमेशन टेक्न ोलॉजी के छात्रों ने एक ऐसी कार का विकास किया है जिसमें मात्र एक लीटर पेट्रोल से 250 किलोमीटर दूर तक सफर किया जा सकता है।
रायत एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह बाहरा ने इस 'आश्चर्यजनक कार' के बारे में कहा कि यह एकमात्र कार है, जिसमें मात्र एक लीटर पेट्रोल में 250 किलोमीटर दूर तक जाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उनकी टीम के छात्रों द्वारा बनाई गई इस कार को अगले महीने अमेरिका के मिशीगन में होने वाली 'वर्ल्ड सुपर माइलेज' प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा।
इस कार को बनाने में संस्थान को 21 लाख 30 हजार रुपये खर्च करने पड़े। टीम का यह भी कहना है कि यह कार महज पांच लाख रुपये में उपलब्ध होगी।
बाहरा ने बताया कि एक साल में विकसित हुई इस कार में 92 सीसी का इंजन लगा हुआ है। इसका विकास संस्थान के यांत्रिक अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के छठे सैमेस्टर के छात्रों ने किया है।
उन्होंने कहा कि गौरव अग्रवाल के नेतृत्व वाली इस टीम में मयंक त्यागी, भावुक मक्कड़, अरुण सालारिया, राहुल कुमार, रमनदीप सिंह और नवनीत कुमार शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications