मलेशियाई संसद में मनाया गया हिंद्राफ प्रमुख की बेटी का जन्मदिन
कुआलालंपुर, 22 मई (आईएएनएस)। मलेशिया की संसद में हिंदू राइट्स एक्शन फ्रंट (हिंद्राफ) के प्रमुख पी. वायथामूर्ति की बेटी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विपक्षी नेता भी मौजूद थे।
वायथामूर्ति की छह वषीय बेटी डब्ल्यू. वैष्णवी ने बुधवार को संसद में जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान हिंद्राफ के करीब 30 समर्थक और सांसद मौजूद थे। 'द स्टार' अखबार में गुरुवार को छपी खबरों के अनुसार इसमें भारतीय मूल के सांसद एन. गोपालकृष्णन भी मौजूद थे।
जन्मदिन समारोह में विपक्षी दल के नेता वान अजीजा वान इस्माइल और विपक्षी गठबंधन 'पाकातन राकयात' का नेतृत्व कर रही पूर्व उप प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की पत्नी ने भी शिरकत की।
इस दौरान यह मांग की गई कि आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (आईएसए) को निरस्त किया जाए। उल्लेखनीय है कि इसी अधिनियम के तहत गत नवंबर में एक रैली को आयोजित करने वाले हिंद्राफ के पांच नेताओं को बंदी बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
