मित्तल को विदेशी निवेश समीक्षा बोर्ड की अनिवार्य मूल्यांकन से छुटकारा (लीड)
सिडनी, 22 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित कोयले की एक खदान में 14.9 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद लेने के बाद स्टील किंग के नाम से मशहूर भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल को ब्रिटेन के विदेशी निवेश समीक्षा बोर्ड की अनिवार्य मूल्यांकन से छुटकारा मिल सकता है।
गौरतलब है कि अपने संयंत्रों में कोयले की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल ने बुधवार को क्वींसलैंड की मैकार्थर कोयला खदान कंपनी के 14.9 फीसदी शेयर खरीद लिए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शेयरों की यह संख्या 15 फीसदी की उस सीमा से ठीक नीचे है जिसके लिए विदेशी निवेश समीक्षा बोर्ड की अनुमति की आवश्यकता होती है।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक जहां चीन की कंपनी
सीआईटीआईसी रिसोर्सेज ने इस कंपनी में 17.7 फीसदी शेयर खरीद रखे हैं वहीं दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलर मित्तल इसकी सबसे बड़ी ग्राहक है।
इससे पहले चीनी कंपनी चिनाल्को ने एक अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर फरवरी में आस्ट्रेलियाई कंपनी रियो टिंटो में नौ फीसदी शेयर खरीद लिए थे। इस तरह उसने आस्ट्रेलियाई संसाधनों पर कब्जा करने के अपने इरादे साफ कर दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications