बलात्कार बढ़ने की वजह है स्कूली वर्दी : मलेशियाई छात्र संगठन

कुआलालंपुर, 22 मई (आईएएनएस)। मलेशिया के एक छात्र संगठन ने कहा है कि सरकारी स्कूलों में छात्राओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े पुरुषों को उकसाते हैं। इससे बलात्कार और कम उम्र सेक्स की घटनाओं को बढ़ावा मिलता है।

'नेशनल इस्लामिक स्टूडेंट्स एसोशिएसन ऑफ मलेशिया' की उपाध्यक्ष मुनिराह बहारी ने कहा, "छात्राओं द्वारा पहने जाने वाले सफेद रंग के ब्लाउज एक दम पारदर्शी होते हैं जिससे वह लोगों को आकर्षित करते हैं। पुरुष भी अनचाहे ही इसकी ओर खिंच जाते हैं।"

मुनिराह ने लड़कियों पर पुरुषों को लुभाने वाले पहनावे पहनने का आरोप लगाते हुए, स्कूली पहनावों की समीक्षा की भी मांग की ताकि उन्हें इस्लामिक आदर्शो के अनुरूप बनाया जा सके।

बहारी ने कहा कि इन पहनावों की वजह से ही लड़कियों में खुलापन आ रहा है और वे शादी के बंधनों को तोड़ कर वेश्यावृत्ति तक में उतर रहीं हैं।

गौरतलब है कि बहुरंगी संस्कृति वाले देश मलेशिया में मलय मुस्लिमों की बहुलता है। यहां सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सफेद ब्लाउज के साथ स्कर्ट अथवा पिनाफोर अथवा मलेशिया की पारंपरिक पोशाक बाजू कुरंग पहनने की छूट है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+