बिजनौर में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी फूंकी

बिजनौर, 22 मई (आईएएनएस)। पुलिस थाना से रिहा होने के बाद व्यक्ति की मौत हो जाने के कारण गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया और वहां मौजूद पुलिस वाहनों को फूंक दिया।

बिजनौर के नूरपुर थाना प्रभारी सैयद मंसूर ने आईएएनएस को बताया कि ताजपुर गांव में नेमी सिंह और हेमराज नाम के दो शराबियों ने बुधवार रात को शराब पीकर आपस में झगड़ा किया। इस पर चौकी प्रभारी नरेश बहादुर दोनों को थाने ले आए। थोड़ी ही देर बाद गांव वालों ने थाना पहुंच कर पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता करवा दिया और वे रिहा हो गए। लेकिन देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नेमी सिंह की मौत हो गई है।

उधर, आज सुबह गांव के लोगों ने नेमी सिंह का शव पुलिस चौकी पर रखकर हंगामा किया। उनका कहना है कि नेमी सिंह की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसने खुदकुशी की। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने ताजपुर पुलिस चौकी और वहां खड़े सभी पुलिस के वाहनों को फूंक दिया।

मौके पर पहुंचे थाना-प्रभारी ने बताया कि शव के गले के अलावा शरीर पर कहीं भी चोट के ऐसे निशान नहीं है, जिन्हें देखकर ये कहा जाय कि उसे पीटकर मारा गया हो। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। थाना-प्रभारी ने बताया कि घरवालों के तहरीर पर चौकी प्रभारी नरेश बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+