एनएसजी में सहमति कायम कराने की कोशिश करेगा आस्ट्रेलिया

सिडनी, 22 मई (आईएएनएस)। भारत को यूरेनियम की आपूर्ति नहीं करने के फैसले में बिना कोई बदलाव किए आस्ट्रेलिया ने कहा है कि भारत-अमेरिका परमाणु समझौता संपन्न होने के बाद यदि परमाणु आपूर्ति समूह (एनएसजी) में भारत के साथ परमाणु व्यापार को लेकर सहमति बनाने की कोशिश होती है तो वह उसमें हिस्सा लेने पर विचार करेगा।

आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने आईएएनएस से एक अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लेबर पार्टी की लंबे समय से यह नीति रही है कि वह उन देशों को यूरेनियम का निर्यात नहीं करेंगे जो परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के सदस्य नहीं हैं।

भारत अभी तक एनपीटी का सदस्य नहीं है। स्मिथ ने कहा कि भारत द्वारा एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारणों को वह अच्छी तरह समझते हैं।

इसके पूर्व जॉन हावर्ड की सरकार ने भारत- अमेरिका परमाणु समझौते के संदर्भ में भारत के साथ एक समझौता किया था, लेकिन केविन रुड के नेतृत्व वाली लेबर सरकार ने उनके निर्णय को बदल दिया।

बहरहाल स्मिथ ने कहा कि जब भारत-अमेरिका परमाणु समझौता संपन्न हो जाएगा तब आस्ट्रेलिया उसे एनएसजी के एक सदस्य के रूप में स्वीकार कर लेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+