मंहगाई के दौर में संप्रग का रात्रिभोज आम आदमी के साथ क्रूर मजाक : भाजपा

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित रात्रिभोज को आम आदमी के साथ क्रूर मजाक करार दिया है।

पार्टी ने कहा है कि सरकार अपनी उपलब्धियों की खुशी में जहां दावतों के आयोजन में व्यस्त है वहीं मंहगाई की मार झेल रहे देश के करोड़ों लोग अपनी भूख मिटाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

संप्रग सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने सरकार को सभी मोर्चो पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी के नाम सत्ता में आई कांग्रेस ने आम आदमी को ही धोखा दिया है।

कांग्रेस समेत संप्रग के सभी सहयोगियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार की चार उपलब्धियां यही रही कि उसने अपने वोट बैंक की सुरक्षा के लिए देश की आंतरिक सुरक्षा को दांव पर लगा दिया, आम-आदमी और किसानों की खाद्य व आर्थिक सुरक्षा को खतरे में डाल दिया, सभी संवैधानिक संस्थाओं यहां तक प्रधानमंत्री तक के पद का अवमूल्यन किया और सरकार में भ्रष्टाचार व अपराधीकरण को बढ़ावा दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+