राजधानी में 3.1 किलो आरडीएक्स बरामद
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। जयपुर बम धमाकों से जुड़े एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद राजधानी दिल्ली में आज सुबह खतरनाक विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि जयपुर विस्फोट मामले के संदिग्ध आरोपी मोहम्मद सलीम ने गुरुवार सुबह जांच दल को पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी स्थित डी ब्लॉक ले गया, जहां से 3.1 किलोग्राम आरडीएक्स और कई अन्य विस्फोटक पदार्थो को बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक इन विस्फोटकों से दिल्ली में आतंकवादी हमले की योजना थी। सलीम को बुधवार शाम चेम्सफोर्ड रोड से पकड़ा गया था। वह कोलकाता से बुधवार को ही दिल्ली पहुंचा था।
पुलिस ने दावा किया है कि सलीम जयपुर में 13 मई को हुए सिलसिलेवार बम घमाकों में शामिल था। उल्लेखनीय है कि घमाकों में 61 लोगों की मौत हो गई थी और 216 घायल हो गए थे।
सलीम ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बांग्लादेश स्थित हरकत उल जेहाद अल इस्लाम (हुजी) नामक आतंकवादी संगठन से जुड़ा है। जांच एजेंसियों ने जयपुर विस्फोट से हुजी के तार जुड़े होने का संदेह व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications