इंदौर में पर्यटन अतिथि गृह पर निगम ने जड़ा ताला

भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। इंदौर में बने मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अतिथि गृह पर नगर निगम ने ताला जड़ दिया है। नगर निगम की इस कार्रवाई को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने नियम विरूद्घ करार दिया है।

इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह परिसर में पर्यटन विकास निगम ने नगर निगम से लीज पर एक भवन लिया था। जिसमें अतिथि गृह बनाया गया था। पिछले दिनों नगर निगम ने एक नोटिस जारी कर पर्यटन विकास निगम से भवन खाली करने को कहा था। यह समय सीमा 19 मई तय थी। समय सीमा गुजर जाने के बाद बुधवार की दोपहर नगर निगम के प्रशासनिक अमले ने भवन को अपने कब्जे में लेकर ताला जड़ दिया।

नगर निगम इंदौर की इस कार्रवाई को पर्यटन विकास निगम ने नियम विरूद्घ करार दिया है। पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक बी़ एम़ नामदेव ने कहा है कि यह इमारत नगर निगम से उन्हें लीज पर मिली थी जिसे निगम ने अचानक रद्द कर दिया। पर्यटन विकास निगम कुछ और वक्त चाहता था मगर नगर निगम ने ऐसा नहीं किया और आनन फानन में अतिथि गृह पर ताला लगा दिया।

नगर निगम इंदौर के इस फैसले के चलते पर्यटन विकास निगम अपनी भोपाल से इंदौर जाने वाली सभी बसों को अस्थाई तौर पर 22 मई से बंद कर रहा हैं। नामदेव के मुताबिक उनके पास इंदौर में बसों को खड़ा करने के लिए स्थान नहीं हैं। लिहाजा इन स्थितियों में उन्हें बसों का संचालन बंद करना पड़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+