गेहूं के अंतिम स्टाक में 16 फीसदी की बढ़ोतरी
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) ने वर्ष 2008-09 के लिए 16.80 करोड़ टन गेहूं के अंतिम स्टाक का अनुमान लगाया है। पिछले वर्ष की तुलना में यह 16 फीसदी ज्यादा है। वर्ष 2007-08 के दौरान गेहूं के अंतिम स्टाक में पिछले 30 वर्षो की सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई थी।
एफएओ के अनुसार वर्ष 2008 के दौरान गेहूं का बंपर उत्पादन अंतिम स्टाक में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार है। समीक्षाधीन अवधि के दौरान गेहूं के उत्पादन में भी 8.7 फीसदी बढ़त का अनुमान लगाया गया है। वैश्विक स्तर पर वर्ष 2008 में कुल 65.80 करोड़ टन गेहूं का उत्पादन हो सकता है।
एफएओ ने बताया है कि अनुकूल मौसम के मद्देनजर आपूर्ति में हुए सुधार से गेहूं की कीमतों में गिरावट आई है। फरवरी 2008 की तुलना में फिलहाल गेहूं की कीमत 50 फीसदी गिरकर 240 डालर प्रति टन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications