गुजरात दंगा पीड़ितों को 3.32 अरब रुपये का मुआवजा

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुजरात में छह वर्ष पूर्व हुए साम्प्रदायिक दंगे में पीड़ित हुए लोगों के लिए आज 3.32 अरब रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "गुजरात दंगे में जिन 1,169 लोगों की जानें गई हैं उनके परिवारों को प्रति परिवार तीन लाख पचास हजार रुपये की दर से मुआवजा दिया जाएगा। इस तरह मुआवजे के तौर पर कुल 40.19 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया जाएगा।"

वित्तमंत्री ने कहा कि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

दंगे में घायल हुए 2,548 लोगों के बीच 29.6 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। प्रत्येक घायल को 125,000 रुपये दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिन लोगों को आर्थिक क्षति पहुंची है उन सभी के लिए 2.62 अरब रुपये के पैकेज की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि गोधरा रेलवे स्टेशन के निकट साबरमती एक्सप्रेस में एक हिंसक भीड़ द्वारा 59 हिंदुओं को जलाकर मार देने के बाद गुजरात में साम्प्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। इन दंगों में एक हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+