नाश्ते में काफी के नियमित सेवन से मधुमेह का खतरा

टोरंटो, 22 मई (आईएएनएस)। नियमित रूप से नाश्ते में काफी के सेवन से मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है।

अमेरिका के जर्नल आफ क्लिीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक ताजा अध्ययन के नतीजों के अनुसार, गुएल्फ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि कैफीनयुक्त काफी के कम चीनी के साथ नियमित सेवन से भी रक्त में शर्करा की मात्रा 250 गुना बढ़ जाती है।

दस छात्रों के ऊपर किए गए अध्ययन का नेतृत्व करने वाले टेरी ग्राहम ने कहा कि काफी का सेवन मानव शरीर में इंसुलिन के घुलने को रोकता है। इससे रक्त में शर्करा की खपत करने की क्षमता घट जाती है।

इसके रक्त में शर्करा की मात्रा खतरनाक स्तर तक पहुंच जाती है। जो टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है।

कैफीन शरीर में इंसुलिन की शर्करा को नियंत्रित करने की क्षममता को काफी कम कर देती है।

लेकिन ग्राहम ने कहा कि कैफीनयुक्त काफी का सेवन उन लागों के लिए लाभदायक है जो क्रियाशील जीवन शैली अपनाते हैं और सामान्य आहार ग्रहण करते हैं। इससे उनका शरीर रक्त में अधिक शर्करा की मात्रा को बर्दाश्त कर लेता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+