नाटो संचार तंत्र की रक्षा का दारोमदार मुट्ठी भर विशेषज्ञों पर

मोन्स (बेल्जियम), 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साइबर विभाग को हैकरों के हमले से बचाने का जिम्मा केवल 91 सैनिक और 27 असैन्य कर्मचारियों के दल ने संभाल रखा है।

मोन्स (बेल्जियम), 22 मई (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साइबर विभाग को हैकरों के हमले से बचाने का जिम्मा केवल 91 सैनिक और 27 असैन्य कर्मचारियों के दल ने संभाल रखा है।

यह कार्यालय नाटो और मुख्यालय का ह्रदयस्थल है। इस कार्यालय का काम यह सुनिश्चित कराना है कि कोसोवो, बगदाद और काबुल में स्थित नाटो सेनाओं और मुख्यालय के बीच संचार बराबर बना रहे।

नाटो के कम्प्यूटर नेटवर्क पर होने वाले किसी हमले से बचाव और हैकिंग से निपटने के लिए यहां के विशेषज्ञ 24 घंटे कार्य करते हैं।

नाटो मुख्यालय में साइबर विशेषज्ञों ने कहा कि उनके सर्वर तक आने वाले 80 प्रतिशत ई-मेल अवांछित होते हैं। नाटो के साइबर नेटवर्क पर होने वाले हमलों में कुछ केवल मजाक के लिए तो कुछ विरोधी देशों की सरकारों द्वारा भी प्रायोजित होते हैं।

नाटो अपने साइबर सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर अगले साल तक 200 करने जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+