रुपया 43 रुपये प्रति डालर के नीचे
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी व पूंजी के अंतप्र्रवाह में जारी कमी के मद्देनजर रुपया गुरुवार को डालर के मुकाबले 43 रुपये प्रति डालर के नीचे दर्ज किया गया।
अंतर विदेशी मुद्रा विनिमय बैंक में गुरुवार को रुपया 43.20 और 42.44 रुपये प्रति डालर के निम्नतम और उच्चतम स्तर के बीच कारोबार करते हुए 42.84 रुपये प्रति डालर दर्ज किया गया ।
तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार अल्पावधि में रुपये में 42.60 से 43.40 रुपये प्रति डालर के बीच कारोबार हो सकता है। लंदन स्थित आईसीई वायदा में गुरुवार को ब्रेंट क्रूड का जुलाई वायदा 135.14 डालर प्रति बैरल की नई ऊंचाई पर दर्ज किया गया।
न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज यानी नाइमेक्स के इलेक्ट्रानिक कारोबार में भी तेल का जुलाई वायदा 135.09 डालर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। लंदन स्थित आईसीई वायदा में फिलहाल ब्रेंट क्रूड का जुलाई वायदा 99 सेंट की तेजी से 133.66 डालर प्रति बैरल है जबकि नाइमेक्स के इलेक्ट्रानिक कारोबार में समान अवधि का तेल वायदा 64 सेंट बढ़कर 131.81 डालर प्रति बैरल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications