राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल शुक्रवार से जम्मू कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर
श्रीनगर, 22 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जम्मू कश्मीर के चार दिन के दौरे पर शुक्रवार की सुबह यहां पहुंचेंगी ।
अपनी चार दिन की इस यात्रा केदौरान श्रीमती पाटिल कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सैन्य चौकी का दौरा करेंगी। उनका एक कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में एक सभा को संबोधित करना भी है।
राष्ट्रपति के सम्मान में राज्य के गवर्नर एस. के. सिन्हा ने राजभवन में शुक्रवार को रात्रिभोज का आयोजन किया है। शनिवार को राष्ट्रपति और उनका परिवार गुलमर्ग हिल स्टेशन भी जाएगा।
रविवार को राष्ट्रपति जम्मू के भदरवाह में जम्मू विश्वविद्यालय के कैम्पस का उद्घाटन करेंगी। उनके सम्मान में राज्य के मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद रविवार को ही रात्रि भोज का आयोजन करेंगे।
सोमवार को नई दिल्ली लौटने के पहले राष्ट्रपति राज्य के मुगल गार्डेन का भी दौरा करेंगी।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा और प्रोटोकॉल के सारे प्रबंध कर लिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications