अमेरिका में मकान हुए और सस्ते
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में मकानों की कीमतों में वर्ष की प्रथम तिमाही के दौरान 1.7 फीसदी की गिरावट आई है। पिछली तिमाही के दौरान मकान की कीमतों में 1.4 फीसदी की कमी आई थी।
फेडरल हाऊसिंग इंटरप्राइज ओवरसाइट (ओएफएचइओ) से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार किसी भी तिमाही के दौरान मकानों की कीमतों में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
ओएफएचइओ के अनुसार वर्ष 2007 की प्रथम तिमाही व वर्ष 2008 की प्रथम तिमाही के बीच अमेरिका में मकानों की कीमतों में 3.1 फीसदी की कमी आई।
आंकड़ों के अनुसार 8 राज्यों में मकानों की कीमतों में तकरीबन 3 फीसदी से ऊपर और कैलिफोर्निया व नेवादा में 8 फीसदी से ऊपर की गिरावट आई है। कुल दो राज्यों व्योमिंग व यूत्ताह में समीक्षाधीन अवधि के दौरान मकान की कीमतों में हालांकि 6.3 और 5.6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
सिर्फ मार्च 2008 के दौरान मकानों की कीमतों में 0.4 फीसदी की नरमी देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications