कर्नाटक चुनाव: दोपहर तक 20 फीसदी मतदान (लीड)

बंगलौर, 22 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा के तीसरे और अंतिम चरण के चुनावों में आज दोपहर 12 बजे तक 20 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा की 69 सीटों के लिए मतदान आज सुबह प्रारंभ हुआ।

इससे पहले 10 मई को 89 और 16 मई को 66 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। सभी सीटों के लिए मतगणना का काम शनिवार को किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया, "पहले पांच घंटों के दौरान कुल मिलाकर 20 फीसदी मतदान हुआ।"

आज राज्य के बेलगाम, गुलबर्ग, बागलकोट, बीजापुर, बीदर, गडग, धारवाड़ और हावेरी जिलों के 12,389 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। पुलिस ने इनमें से 4,358 केंद्रों को अत्यंत संवेदनशील का दर्जा दिया है।

इस दौरान 57.6 लाख महिलाओं समेत कुल 1.17 करोड़ लोग मतदान द्वारा 699 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 55 हजार सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया है।

पिछले चार वर्षो से भी कम समय में तीन गठबंधन सरकारों का पतन देख चुके राज्य में कांग्रेस अथवा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) किसी के लिए भी बहुमत हासिल करने के लिए इस चरण में अधिक सीटों का जीतना बेहद महत्वपूर्ण है।

इन चुनावों में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा उनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह और जनता दल-यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष मेराजुद्दीन पटेल शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+